लोक अदालत में ट्रैफिक चालान को भुगतान
1) दिल्ली में अगली लोक अदालत 2025 की तारीख क्या है?
जबाब - दिल्ली में अगली लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।
2) दिल्ली में लोक अदालत में ट्रैफिक चालान का भुगतान कैसे किया जा सकता है?
जबाब - दिल्ली में लोक अदालत में ट्रैफिक चालान को भुगतान करने के लिए एक टोकन की आवश्यकता होती है, टोकन ऑनलाइन निकलता है।
3) दिल्ली में लोक अदालत में टोकन ट्रैफिक चालान को भुगतान के लिए टोकन कब निकलता है?
जबाब - टोकन लोक अदालत से 7-8 दिन पहले निकलता है, लोक अदालत लगने से पहले टोकन निकलने का नोटिफिकेशन जारी होता है, जिसमे टोकन निकालने की तारीख की जानकारी होती है। अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुवा है।
4) दिल्ली लोक अदालत में एक गाड़ी के अधिकतम कितने चालान का भुगतान किया जा सकता है ?
जबाब - अधिकतम 5 चालान का भुगतान किया जा सकता है एक गाड़ी का
5) बिना टोकन के दिल्ली लोक अदालत में ट्रैफिक चालान का भुगतान किया जा सकता है ?
जबाब - दिल्ली लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के भुगतान के लिए टोकन अनिवार्य है।
6) क्या हम अपना टोकन किसी और गाड़ी / चालान के लिए स्तेमाल कर सकते है ?
जबाब - जी बिलकुल नहीं
7) क्या पुरे देश में लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के भुगतान के लिए टोकन की आवश्यकता होती है ?
जबाब - जी नहीं , टोकन सिर्फ दिल्ली ट्रैफिक चालान के लिए होता है।
8) लोक अदालत में ट्रैफिक चालान का अमाउंट कितना % कम हो जाता है ?
जबाब - इसका कोई पैमाना नहीं है , यह चालान के कैटेगरी पर और जज साहब के ऊपर निर्भर करता है।
9) लोक अदालत में ट्रैफिक चालान को सेटल करने के लिए गाड़ी के मालिक को कोर्ट में जाना जरूरी है?
जबाब - जी नहीं , आप अपने वकील के माध्यम से अपने चालान का भुगतान करा सकते है।
10) क्या "नेशनल लोक अदालत”कही का भी चलान किसी भी कोर्ट में सेटल किया जा सकता है ?
जबाब : जी नहीं, जहाँ पे चालान कटा है उसी जगह की कोर्ट में चलान सेटल होगा ?
11) मेरी गाड़ी दिल्ली में रजिस्टर्ड है लेकिन मेरा चलान दूसरे राज्य में कटा है तो क्या मै दिल्ली में चलान सेटल करा सकता हूँ ?
जबाब : जी नहीं, जहाँ पे चालान कटा है उसी जगह की कोर्ट में चलान सेटल होगा ?
12) मेरे पास दिल्ली का आधार कार्ड है लेकिन मेरा चलान दूसरे राज्य में कटा है तो क्या मै दिल्ली में चलान सेटल करा सकता हूँ ?
जबाब : जी नहीं, जहाँ पे चालान कटा है उसी जगह की कोर्ट में चलान सेटल होगा ?
13) मेरी गाड़ी दूसरे राज्य में रजिस्टर्ड लेकिन मेरा चलान दिल्ली में कटा है तो मेरा चलान कहा सेटल होगा ?
जबाब : दिल्ली में चलान कटा है तो लोक अदालत में दिल्ली के किसी भी कोर्ट में चलान सेटल करा सकते है।
14) मेरा चालान ग़ज़िआबाद कटा है तो मै अपना चलान उत्तर प्रदेश की किसी भी कोर्ट में सेटल करा सकता हूँ?
जबाब : जी नहीं, जिस जिले में चलान कटा होता है उसी जिले में चलान सेटल होता है , सिर्फ दिल्ली में ऐसा होता है कि दिल्ली में कही का भी चलान कटा है तो उसे लोक अदालत में दिल्ली के किसी भी कोर्ट में चलान सेटल करा सकते है।
15) क्या लोक अदालत में भाग लेने के लिए सभी को टोकन की जरुरत होती है ?
जबाब : जी नहीं, सिर्फ दिल्ली में ट्रैफिक चलान को लोक अदालत में सेटल करने के लिए टोकन की आवश्यकता होती है ? बाकी राज्यों में टोकन की आवश्यकता नहीं होती है।
16) क्या बिना टोकन के दिल्ली में लोक अदालत में ट्रैफिक चलान का सेटलमेंट नहीं हो सकता है ?
जबाब : जी नहीं, दिल्ली में ट्रैफिक चलान को लोक अदालत में सेटल करने के लिए टोकन की आवश्यकता होती है ? बिना टोकन के दिल्ली में लोक अदालत में चलान सेटल नहीं होगा।
17) टोकन कब मिलता है ?
जबाब : टोकन लोक अदालत से 7-8 दिन पहले निकलता है , जिसका नोटिफिकेशन जारी होता है उससे टोकन की तारिख का पता चलता है।
18) टोकन का नोटिफिकेशन कहाँ से पता चलेगा ?
जबाब : लोक अदालत टोकन का नोटिफिकेशन न्यूज़ पेपर और DLSA की वेबसाइट पे मिलता है , आपको हमारे यूट्यूब चैनल पे नोटिफिकेशन की जानकारी आते ही वीडियो मिल जायेगा।
19) क्या सभी को टोकन मिल जाता है ?
जबाब : जी नहीं , टोकन सभी को नहीं मिलता है , टोकन पहले आओ पहले पाओ के हिसाब से मिलता है।
20) जिनको टोकन नहीं मिला उनके चलान दिल्ली लोक अदालत में कैसे सेटल होगा ?
जबाब : जिनको टोकन नहीं मिला वे अगले लोक अदालत में टोकन निकलने का इंतजार करे।
21: दिल्ली लोक अदालत में बिना टोकन के अगर जाकर जज साहब से निवेदन करे तो चलान सेटल हो जायेगा ?
जबाब : जी नहीं , टोकन की बिना चलान सेटल नहीं होगा दिल्ली लोक अदालत में।
22) दिल्ली लोक अदालत में टोकन की कोई फीस है ?
जबाब : जी नहीं , टोकन की कोई फीस नहीं है लेकिन जो टोकन निकालता है वह अपने प्रोफेसनल चार्ज लेगा, सब के चार्जेज अलग - अलग हो सकते है।
23) टोकन के लिए हम किससे मदद ले सकते है ?
जबाब : टोकन निकलने या चलान सेटलमेट के लिए हमारी टीम से व्हाट्सप्प नंबर 9971505611 पे मदद ले सकते है , सामान्य चार्ज पे करना होगा।
No comments:
Post a Comment